औरैया जनपद के साईं मीटिंग हॉल मेंआज मनाया गया, संविधान दिवस

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया,भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा के सभी 389 सदस्यो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जोकि 26 नवम्बर 1949 को सविधान सभा ने पारित किया और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस सविधान में सर्वाधिक प्रभाव भारत शासन अधिनियम 1935 का है। इस में लगभग 250 अनुच्छेद इस अधिनियम से लिये गए हैं।
भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार भारत के संविधान के तीसरे भाग में वर्णित भारतीय नागरिकों को प्रदान किए गए वे अधिकार हैं जो सामान्य स्थिति में सरकार द्वारा सीमित नहीं किए जा सकते हैं और जिनकी सुरक्षा का प्रहरी सर्वोच्च न्यायालय है। ये अधिकार सभी भारतीय नागरिकों की नागरिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं जैसे सभी भारत के लोग, भारतीय नागरिक के रूप में शान्ति के साथ समान रूप से जीवन व्यापन कर सकते हैं।
भारतीय संविधान के अन्य कई अनुच्छेद की क्रमशः जानकारी दी गईं कार्यक्रम की संयोजक प्रतिभा अवस्थी एवं मुख्य वक्ता के रूप में नेत्रपाल सिंह आदि कई लोग उपस्थिति रहे,

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *