अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं. राखी पिछले दो सालों से अपनी शादी को लेकर भी खासा सुर्खियों में रही हैं .

राखी के पति और शादी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए लेकिन अब राखी ने बिग बॉस के घर में अपने पति का जबरदस्त स्वागत किया है. ‘मेरा पिया घर आया’ गाने पर शानदार डांस करते हुए राखी ने रितेश का घर में स्वागत किया है.

‘बिग बॉस 15’ का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ बीबी हाउस में एंट्री लेती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो क्लिप में राखी बेहद खुश दिख रही थीं .

क्योंकि उसके प्रोमो वीडियो ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में बिंदास पत्नी कहते हुए देखी जा सकती हैं कि, “12 मुल्कों की पुलिस और सारी देश की जनता आपका इंतजार कर रही थी.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *