बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स की शादियों हो रही हैं. हाल में राजकुमार राव-पत्रलेखा और अनुष्का रंजन-आदित्य सील ने शादी की है. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की तैयारी चल रही हैं और अगले हफ्ते शादी होने वाली है.

 शादी की इस लिस्ट में एक और बड़ी एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है. इस एक्ट्रेस का नाम सोनाक्षी सिन्हा है. सोनाक्षी दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं.

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा (Wedding) सलमान खान के परिवार के एक सदस्य के काफी करीब हैं और रिलेशनशिप में हैं. सलमान के परिवार के इस सदस्य का नाम बंटी सचदेवा है. कहा जा रहा है कि सोनाक्षी बंटी से शादी करने की तैयारी कर रही हैं. बंटी सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा (Sonkashi Sinha Bunty Sachdeva Relationship) की काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. दोनों को अक्सर एक साथ पार्टियों में देखा जाता है. सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बंटी की काफी तारीफ की थी और उन्हें सेल्फमेड मैन बताया था. उनका कहना था कि बंटी अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *