बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने करियर के पीक पर थीं लेकिन तभी उन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया और फिल्मों को अलविदा कह दिया.

सोनाली बेंद्रे: 2002 में सोनाली ने डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की थी. इस दौरान सोनाली बॉलीवुड में काफी नाम कम चुकी थीं. हम्मा हम्मा गर्ल के नाम से मशहूर सोनाली ने सभी शादी के बाद वह कुछ इक्का-दुक्का कैमियो रोल में ही नज़र आई थीं.

मंदाकिनी: मंदाकिनी को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से बॉलीवुड में पहचान मिली थी. इसके बाद वह कुछ फिल्मों में दिखाई दीं और फिर अचानक बुद्धिस्ट मॉन्क रिनपोचे ठाकुर से शादी करके सबको चौंका दिया.

ट्विंकल खन्ना: ट्विंकल ने 2001 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार से शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. उनकी अंतिम फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा थी. अब ट्विंकल सक्सेसफुल इंटीरियर डिज़ाइनर और राइटर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *