विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इस पर विकी कौशल या फिर कैटरीना कैफ के परिवार ने चुप्पी साध रखी है।

जो ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार विकी और कैटरीना कैफ शादी करने जा रहे हैं। जल्द दोनों इस बात का ऐलान भी करेंगे। राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलीशान रिजॉर्ट में कैटरीनी कैफ और विकी कौशल शादी करेंगे।

होटल के स्टाफ ने कहा है कि 7 दिसंबर को कई सारे स्टार्स आने वाले हैं। सलमान खान का भी नाम सुनाई दिया था कि वो 9 दिसंबर को आ सकते हैं। फिर पता चला कि उनका आना कैंसल हो गया है।

कैटरीना और विकी कौशल की शानदार शादी के लिए 1 या दो नहीं बल्कि 45 होटल बुक किए जाने की खबर है। इतने सारे होटल बुक करने की वजह यह भी है कि वहां पर सारे होटल छोटे होते हैं। इस वजह से मेहमानों के हिसाब से कई सारे होटल बुक किए गए हैं।

इस वजह से 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन पूरी तरह से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का जश्न मनाया जाएगा।दोनों की शादी माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाडा में होगी जहां पर 700 साल पुराना किला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *