राजस्थान में 60 साल की विधवा से बलात्कार  कर हत्या  करने वाले दरिंदे को 74 दिन में फांसी की सजा दी गई है.हनुमानगढ़ ज़िले के पीलीबंगा में 19 साल के युवक ने घर में घुसकर 60 साल की विधवा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी.

सरकारी वकील ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को साठ साल की इस विधवा के देवर ने पीलीबंगा थाने में हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने जब आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया तो जांच में पता चला कि शराब के नशे में महिला के साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर मार डाला था. इसके बाद वह मौका-ए वारदात से फरार हो गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *