पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी  ने किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा उठाया है. किसानों की कर्ज माफी के लिए चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को खत लिखा है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि उनकी सरकार पूरी तरह से किसानों की भलाई के लिए काम करना चाहती है.चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”तीन कृषि कानून वापस लेकर केंद्र सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने के लिए अच्छी पहल शुरू की है. इस पहल को आगे बढ़ाया जाना चाहिए और किसानों के कर्ज को पूरी तरह से माफ कर दिया जाना चाहिए.”

चरणजीत सिंह चन्नी ने किसानों की भलाई के लिए काम करने का दावा किया. उन्होंने कहा, ”मेरी सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करना चाहती है. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि वह किसानों और खेतीहर मजदूरों के बैंक कर्ज को पूरी तरह से माफ कर दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *