उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मामूली झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने न सिर्फ गर्भवती महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए बल्कि उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की।

 वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (26) (बदला हुआ नाम) परिवार के सा थ शास्त्री पार्क इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। शालू छह माह की गर्भवती है।

शालू ने पुलिस को बताया कि करीब पांच-छह माह पूर्व इनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले आसिफ के परिवार से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने शालू के पति का सिर फोड़ दिया था। उसे सिर में 14 टांके आए थे।

हमले के दौरान आरोपियों ने शालू के पेट पर डंटा मारा तो पीड़िता ने दोनों हाथों से अपना पेट पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके हाथों पर डंडा मारते रहे। शालू के दोनों हाथ टूट गए।

बाद में उसके बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *