बाराबंकी। खुशी और उल्लास के मौकों पर उपहार में वृक्ष प्रदान करने की ग्रीन गैंग द्वारा आरम्भ की गयी नई परम्परा रंग ला रही है।
बुधवार को सहयोगी आर बी पी जी कालेज खुशहालपुर के प्रबन्धक श्री अरुण कुमार वर्मा जी के जन्मोत्सव पर ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना के कोऑर्डिनेटर एड रजत बहादुर वर्मा ने तुलसी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में शमशेर सिंह, दारा सिंह, अनुज वर्मा धर्मानन्द यादव, राजेश कुमार, पारस नाथ, सुनील वर्मा,अरुण वर्मा निकेत आदि उपस्थित रहे।
ग्रीन गैंग संस्थापक प्रदीप सारंग, आँखे फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, जिला प्रभारी आशीष सिंह ने भी श्री वर्मा को बधाई दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *