औरैया,बम्बे मे नही आया पानी किसान निजी नलकूपो से कर रहे महगी सिचाई।

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया-अटसू क्षेत्र मे बम्बे की आधी अधूरी साफ सफाई होने के वावजूद.आज तक पानी नही आ सका।जिसके चलते क्षेत्रीय किसानो ने जल्द पानी टेल तक पहुचाये जाने की माग की है।समय से पानी आने पर खेतो की सिचाई व पलेवा हो सके।पानी न आने के कारण क्षेत्रीय किसान निजी समर सिबिल से पानी महगे दामो मे लेकर लगाने पर मजबूर है।
क्षेत्रीय गाव साफर,हविलिया, शहदपुर,रसूलपुर, बरीपुरा,बीघेपुर,राऊपुर,सौहरी गडिया,नबलपुर गावो मे लखना अहेरीपुर माईनर से निकलने वाले रजवाहा मे पानी न आने से किसान गेहू ,आलू,लहसुन,लहा आदि की फसलो की सिचाई के लिए निजी नलकूपो के सहारे औने पौने पैसे से सिचाई कर रहे है।सिचाई की समस्या से परेशान किसान हरिश्चंद्र, श्याम बाबू,गुडडू दीक्षित, उत्तम राजपूत, आशीष दुवे,सुरेश बाबू,लल्लन सिह ने सक्षम अधिकारियों से रजवाहा मे पानी छोडे जाने की माग की है जिससे सस्ते पैसो मे समय रहते पानी मिल सके।वही सौहरी गडिया नबलपुर,सतहडी,मिश्रीपुर गाव के टेल तक पानी आने की माग दोहराई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *