खूबसूरत त्वचा पाने के लिए न जानें हम कितनी महंगी क्रीमें, फेसवॉश या अन्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, इसके बावजूद त्वचा पर चमक नहीं आ पाती है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

वैसे, इसके पीछे कई तरह की वजह हो सकती हैं, जिसमें मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन  को न हटाना भी एक वजह हैं। डेड स्किन को हटाने के लिए बाज़ार में कई तरह के कॉस्मेटिक उपलब्ध हैं,  डेड स्किन हटाने के कुछ होममेड स्क्रब  लेकर आए हैं…

अखरोट स्क्रब

– आपको मुट्ठी भर अखरोट और शहद लें और इसे ब्लेंडर में पीस लें।
– अब इसमें थोड़ा शहद डालें और मिलाएं। आपका स्‍क्रबर तैयार है।
– आप इस स्क्रबर से अपने चेहरे पर कुछ मिनट तक मसाज करें।
– अच्छी तरह मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लें।

कॉफ्री स्‍क्रब

– कॉफी का इस्तेमाल आप स्क्रब के लिए भी कर सकते हैं।
– इस स्क्रबर को बनाने के लिए आपको 1 चम्‍मच कॉफी की जरूरत होगी
– अब 1 चम्मच ब्राउन शुगर और 1 चम्मच शहद रख लें।
– अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
– नियमित तौर पर ऐसा करने से दाग-धब्बे और डेड स्किन हट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *