उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज विजय रथ लेकर ललितपुर में पहुंचेंगे.ललितपुर में रोड शो के बाद अखिलेश यादव यहां से झांसी जाएंगे. झांसी में कल जनसभा को संबोधित करेंगे.

अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे विजय रथ लेकर ललितपुर आएंगे.  शाम को झांसी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. कल यानी शुक्रवार को अखिलेश सुबह करीब 10.30 बजे से रोड शो करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस रोड शो के आयोजन को लेकर स्थानीय नेता काफी एक्टिव नजर आ रहा हैं.  झांसी में तैयारियां जोरों शोरों पर हैं.  झांसी दौरे के दौरान पार्टी नेता अखिलेश यादव का अलग-अलग जगहों पर स्वागत करेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *