बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ  इन दिनों एक्टर विक्की कौशल संग अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं.  सुपरस्टार सलमान खान  ने उनसे दूरी बना ली है.

इस टूर के दौरान सभी सेलेब्स लाइव परफॉर्मेंस देते हैं जिसका फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. कोरोना के कारण बीते दो साल से ये इवेंट नहीं हो पा रहा है. अब जब कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है तो एक बार फिर से लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है. \

सलमान खान ने हाल ही में घोषणा की है कि इस साल 10 दिसंबर को दा बैंग टूर  होगा. सऊदी अरब के रियाद शहर में इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कई नामी स्टार्स दिखाई देंगे.

सलमान खान ने इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें कई स्टार्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, गुरु रंधावा , शिल्पा शेट्टी और आयुष शर्मा जैसे स्टार्स शामिल हैं.

कुछ फैंस थोड़े से निराश भी नजर आ रहे हैं. उसका कारण ये है कि पिछली बार की तरह कैटरीना कैफ इस बार इवेंट का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि सलमान खान  ने जो पोस्टर शेयर की है उसमें कैटरीना कैफ की तस्वीर नहीं है. इसका मतलब ये हुआ कि कैटरीना इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *