अगर आपको लगता है कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो सकती हैं तो शायद आपका अंदाजा गलत हो.

विक्की-कैट ने अपनी शादी की तस्वीरों के राइट्स एक इंटरनेशल मैगजीन को बेच दिए हैं. यहां तक कि कैटरीना और उनकी टीम इस मैगजीन के इंडियन एडिशन से जल्द ही डील फाइनल करने वाली है और इसके लिए उन्हें मोटी रकम मिली है.

कपल शादी में आए मेहमानों से NDA (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाएगा ताकि वो शादी से जुड़े फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना कर पाएं. वैसे, विक-कैट अकेले ऐसे सेलेब्स नहीं हैं जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के राइट्स किसी मैगजीन को करोड़ों में बेचे हों.

इसके अलावा उन्होंने हैलो मैगजीन को भी कुछ फोटोज बेची थीं. अन्य सेलेब्स में सोनम कपूर और प्रीति जिंटा का नाम शामिल है. हालांकि, सोनम ने मेहमानों पर शादी से जुड़ी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने का बैन नहीं लगाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *