उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है।विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा ने आज शनिवार को देहरादून के परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा रखी है।

रैली में शामिल होने निकले कार्यकर्ता, सड़कों पर लगा जाम पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जगहों से कार्यकर्ता देहरादूनप पहुंचे हैं। पुलिस ने ट्रैफिर प्लान बनाया था, लेकिन बाइकों और कारों से हजारों कार्यकर्ता परेड मैदान जाने के लिए निकले।

पीएम की रैली का विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार एनएसयूआई ने पीएम मौदी के दौरे का विरोध किया है। कार्यकर्ता डीएवी पीजी कॉलेज से परेड ग्राउंड के लिए काले झंडे लेकर निकले। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी गो बैक के नारे भी लगाए।

जुटने लगी समर्थकों की भीड़ देहरादून के परेड मैदान में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा के लिए सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। कोई मास्क पहनकर तो हाथ में झंडा लेकर रैली में पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *