गौंडा।संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,कमरे में फंदे से लटका मिला शव

खबर यूपी के गोंडा जिले के थाना धानेपुर के अंतर्गत पूरे लदई गांव का है जहा एक नवविवाहिता का शव कमरे संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकती मिली परिजनों ने घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल में मौके पर पहुँचे सीओ हर पहलूओ पर जांच में जुटी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

वही दूसरी तरफ मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर जान से मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

 

क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बताया है मृतका के मायके की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। हत्या या फिर आत्महत्या? इस गुल्थी को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती मृतका कोतवाली नगर गोंडा के नेपाल पुरवा की रहने वाली रेनू उर्फ देवी की शादी 1 साल पहले धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे दतई के मजरा पूरे लदई निवासी पवन कुमार सोनकर के साथ हुई थी। सुबह रेनू का शव घर के कमरे में लगे कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता पाया गया पति पवन कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने लड़की को दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाया है।

विजुअल:-

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *