बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा  और अर्जुन कपूर  की मालदीव वैकेशन की शानदार तस्वीरों से फैंस का मन अभी भरा नहीं था कि इस कपल ने मुंबई लौटते ही नए गोल्स सेट कर दिए हैं.

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैशनस्टा मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान रिप्ड जींस, और ब्रालेट को ओवरकोट के साथ टीम अप किया था. इसके साथ ही व्हाइट स्नीकर्स और बैग उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था.

पिछले 4 दिनों से मालदीव में वेकेशन इन्जॉय कर रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब मुंबई वापस लौट आए हैं.  इस दौरान दोनों का अंदाज देखने लायक था. अर्जुन हर बार की तरह ऑल इन ब्लैक लुक में दिखे तो वहीं मलाइका ने फिर से सारी लाइमलाइट चुरा ली.

शेयर इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन दोनों पूल में साइकलिंग करते नजर आए थे. इसके अलावा भी ये पहला मौका है जब मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ इतने बेफिक्र नजर आए हैं. दोनों ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *