सारा अली खान (Sara Ali Khan) को इंडस्ट्री में तीन साल पूरे हो गए हैं. इन तीन सालों में सारा की 4 फिल्में रिलीज हुई हैं और अब पांचवी फिल्म रिलीज होने जा रही है अतरंगी रे (Atrangi Re).

इंटरव्यू में सारा से उनकी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो सारा ने जो जवाब दिया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

सारा अली खान ने बताया – ‘उन्हें नहीं लगता कि उनकी मां उनके साथ काम करना चाहती हैं. क्योंकि वो मेरी मां हैं. अगर शॉट के दौरान मेरे बाल मेरे चेहरे पर आ जाते हैं और वो सेट पर हैं तो वो तुरंत कट कहेंगीं और मेरे बालों को सही करेंगीं. क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं और वो मुझे बेस्ट देखना चाहती हैं. मैं भी नहीं चाहती कि मैं उन्हें कभी भी ऐसी सिचुएशन में डालूं.’

भले ही सारा और अमृता सिंह फिल्म में अब तक साथ नजर ना आई हों लेकिन एक विज्ञापन में वो साथ काम कर चुकी हैं. अमृता सिंह की बात करें तो वो 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *