औरैया,सत्तापक्ष की हनक दिखाकर दबँगो ने दलित महिला की आवसीय भूमि पर किया जबरन कब्जा, व छेड़छाड़

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया उ.प्र. जहाँ पर एक ओर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा भाजपा को दलित की हितैसी पार्टी बता रहे है, वहीं पर दूसरी ओर औरैया के थाना फफूँद थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में कुछ दंबगो ने सत्तापक्ष का दबाव बनाकर एक दलित महिला की आवासीय पट्टे की भूमि पर रातों रात जेसीबी चलाकर कब्जा कर लिया है, इतना ही नही दलित महिला ने जब आवासीय भूमि पर जबरन कब्जा करने पर मना किया तो दबँगो ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा कर अश्लीलता करते हुये छेड़छाड़ व बेरहमी से मारपीट की है, दलित महिला को बचाने पहुंची महिलाओ से भी अभद्रता करते हुये मारपीट कर घायल कर दिया तथा छप्पर में आग लगाकर दी जिसमें गाय भी झूलस गई है, घटना की तत्काल सूचना डायल 112 पर देकर पुलिस बुलाई गई तथा घायल महिलाओ को एमबोलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ पर डाक्टरों ने पुलिस मामला बताते हुये उन्हें बिना किसी उपचार के बैरग घर भेज दिया है, पीड़िता महिला बताया हैं कि थाना फफूँद पुलिस को लिखित शिकायत देने गई जहाँ पर पुलिस ने बिना शिकायत देखे ही धमका कर भगा दिया है इतना ही नही दलित महिला अब उच्चधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पर मजबूर होकर लिखित रजिस्टर्ड शिकायतें भेजकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है,
जहाँ पर एक ओर जिला प्रशासन नारी शसक्तिकरण चलाकर महिलाओ को सुरक्षित व सम्मानित करनी का दवाई करती आ रही है वहीं पर एक दलित महिला की पुलिस का मेडिकल तक कराना उचित नही समझा है, फिलहाल तो मामले को आई जी रेंज कानपुर व एडीजी कानपुर सहित अन्य उच्चधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है, परन्तु क्या क्षेत्रीय पुलिस पुनः अपने उच्चाधिकारियों को गुमराह कर पीड़िता के न्यायिक अधिकारों का हनन करेंगे या फिर उच्चाधिकारी क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर अंकुश लगाते हुये पीड़िता महिला को न्याय दिलाने की कार्यवाही करेंगे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *