कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए।

इस मौके पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि:
– सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
– पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी।
– सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त छह सदस्यीय आयोग का होगा गठन।
– प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।
– महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।
– मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।
– हर जिले में महिलाओं की सहायता के लिए तीन सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता का एलान। सलाह के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
– 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *