*नहाते समय गरीव किशोरी के साथ घर में घुस कर युवकों ने की छेड़छाड़*

पुलिस को दी तहरीर, जाँच में जुटी

जसवंतनगर। नगर के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ स्नान करते समय छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
उक्त किशोरी की रिश्तेदार महिला का कहना है कि जब आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी के साथ अन्य लोगों ने भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। घटना के सम्बंध में पीड़िता की रिश्तेदार महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *