उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अटेवा के अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री राजेश जादौन, वीरेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सेना के सर्वोच्च अधिकारियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने उपस्थित शिक्षक समूह को बताया कि जनरल बिपिन रावत की देखरेख में ही भारतीय सेना को अत्याधुनिकता प्रदान की गई साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक भी हुई उन्होंने बहुत लंबे समय तक सेना में अपना योगदान दिया निश्चय ही उनका और उनके साथ ही जांबाज सैन्य अधिकारियों का इस तरह से जाना इस देश के लिए बहुत भारी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा की प्रधानाचार्या अंजूश्री ने कहा कि हम सभी शिक्षक शिक्षिकाएं इस दुख की घड़ी में दिवंगत परिवारों के साथ हैं आज पूरे राष्ट्र के साथ हम भी नम आंखों से अपने सभी दिवंगत सैन्य अधिकारियों को विदाई दे रहे है। इस अवसर पर मनोज त्रिपाठी, विवेक प्रकाश मिश्रा, अवधेश कुमार, रामेंद्र चौहान, अमलेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, आशुतोष तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, मिताली शुक्ला, निधि द्विवेदी, रिचा पोरवाल, शुक्ला सहित अनगिनत शिक्षक शिक्षिकाओं ने दिवंगत अधिकारियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *