बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 700 साल पुराने राजस्थान के चौथ बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई, जहां पर दोनों के महज कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं।

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार पति-पत्नी के रूप में नजर आए जी हां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का सपना सच हो गया हैं. इस खबर की जानकारी दी वो भी कैटरीना के खुद इन्स्टाग्राम ऑफिशियल पेज ने. जहाँ राजस्थान में नवविवाहित कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की कुछ तस्वीर सामने आई हैं.

जिसमे कैटरीना को रेड लहेंगे और विक्की को ऑफ वाइट शेरवानी में देखा जा सकता हैं दोनों के गले में जय माला डली हुई हैं और दोनों बेहद ही खुश नज़र आ रहे हैं , जो इस बात को साफ करती हैं दोनों अब पति-पत्नी बन गए हैं. साथ ही ‘सिक्स सेंस रिसॉर्ट’ में उनके विवाह के दौरान काफी आतिशबाजी भी देखने को मिल रही हैं

इस किले में बीते तीन दिनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जोरो-शोरों से चल रही थीं और अब न्यूली मैरिड कपल कटरीना और वक्की कौशल सवाई माधोपुर से निकल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *