औरैया में EVM-VVPAT का दिया गया प्रशिक्षण:निर्वाचन आयोग चला रहा जागरूकता कार्यक्रम, EVM से वोट डलवाकर दूर की गई भ्रांतियां

🌐 *औरैया में EVM-VVPAT का दिया गया प्रशिक्षण।*

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया _आगामी विधानसभा मतदान को लेकर औरैया जिले में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें विपक्षी पार्टियों या अन्य लोगों द्वारा ईवीएम हैक/गड़बड़ी की भ्रांतियां को स्प्ष्ट करने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन लगाकर ड्राई रन करके दिखाया जा रहा है। साथ ही इस बार जो नए मतदाता बने हैं, उनको ईवीएम से किस प्रकार से वोटिंग करनी है और ईवीएम में वोट कैसे डाला जाता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 1 से 31 दिसंबर तक जागरूक किया जाएगा।
_ईवीएम और वीवीपेट मशीन से जागरूकता व भ्रांतियां दूर करने के लिए जनपद की समस्त 3 तहसीलों, 2 मोबाइल वैन व कलेक्ट्रेट में ईवीएम का एक माह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं को बुलाकर 5 ईवीएम मशीन से रेंडमली वोटिंग करवाकर उनके मन ईवीएम के प्रति शिकायत दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
*एडीएम ने दी जानकारी*
_एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि ईवीएम, वीवीपेट का डिमांस्ट्रेशन के लिए सभी तहसील मुख्यालयों व फील्ड में दो मोबाइल वैनों का प्रयोग भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया जा रहा है, जो कि 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिससे की वोट बनने से लेकर निर्वाचन संबंधित जानकारियां भी मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है।
*ईवीएम को लेकर दूर की गई भ्रांतियां*
_एडीएम ने इस ईवीएम जारूकता को लेकर बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त विधानसभाओं की तहसीलों, मोबाइल वैन के माध्यम से जो लोग ईवीएम को लेकर भ्रम की स्तिथि में रहते हैं उनका भ्रम को दूर करने व जो इस बार नए वोटर्स बने हैं, उनको ईवीएम से किस तरह से वोटिंग करनी है उसके बारे में जागरूक करने हेतु यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है। साथ ही इस ईवीएम से वोट डालने पर वीवीपैट मशीन में जिस नंबर को वोट दिया जा है वीवीपेट में वही नंबर दिख रहा है, इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
*रजिस्टर में दर्ज होंगे प्रशिक्षण लेने वालों के नाम*
_वही साथ ही जो लोग ईवीएम का प्रशिक्षण सभी केंद्रों पर ले रहे हैं। उनके नाम भी एक रजिस्टर पर दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे कि पूरे माह में कितने लोगों ने ईवीएम प्रशिक्षण में रुचि दिखाई इसका भी एक डेटा तैयार किया जा सके।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *