महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अन्य पार्टियों को एक होना चाहिए।

गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर नवाब मलिक ने बताया कि राकांपा सभी विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस को एक करने के लिए बातचीत कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मलिक ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हमें उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए जो पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। कहा कि गैर भाजपा दलों के बीच मतों का कोई बंटवारा नहीं होना चाहिए।

गोवा विधानसभा चुनाव के बारे में नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस वहां पर बड़ी पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस को सभी पार्टियों को एकजुट करने की पहल करनी चाहिए। कांग्रसे की जिम्मेदारी है कि वह सभी को साथ लेकर चले। कहा कि कांग्रेस के निर्णय के बाद ही हमारी स्थिति तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *