सेना ने आरएसपुरा इलाके में महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से कुछ लोगों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की।

जब घुसपैठिए भारतीय इलाके में पहुंचे तो जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच उसकी गोली लगने से एक की मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।

घाटी में उन्हें तलाश कर जल्द ढेर किया जाएगा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए दोनों पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने शनिवार को डीजीपी दिलबाग सिंह उनके घर पहुंचे।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और आतंक रोधी अभियानों में सेना व अर्द्धसैनिक बलों से समन्वय कर काम करती है। इसी के चलते आतंकी पुलिस को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *