समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। अखिलेश ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लाल रंग का मायने नहीं समझती।

यह रंग भावनाओं का होता है।सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। इसके साथ ही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी। अ

अखिलेश ने कहा कि अगर कमाई नहीं होगी तो बचत कैसे होगी। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और महंगाई बेलगाम है। हालात ऐसे है कि भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *