*अवैध तमंचा लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार*

जसवंतनगर। नेशनल हाईवे चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली छिमारा रोड स्थित नगला नरिया को जाने वाली सड़क किनारे एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है तो मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह बताए गए स्थान की ओर चल दिए तो वहां पर खड़े युवक ने पुलिस जीप को जैसे ही देखा तो वह खेतों की तरफ भाग खड़ा हुआ पुलिस ने गाड़ी से उतर कर उसके पीछे दौड़ लगा दी दौड़ कर जब एक युवक को पकड़ा तो उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ और उससे उसका नाम पता पूछा तो पकड़े गए युवक ने अपना नाम बंटू सिंह हरिशंकर ग्राम नगला बाबा के रहने वाले युवक को आर्म्स एक्ट की आईपीसी की धारा3/25 में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

फोटो:-तमंचा धारी युबक बन्टू

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *