भरथना

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ स्थल प्रकाश इंटर कालेज के पास भर्थना में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 14 से 16 दिसंबर के प्रथम दिन नगर के सैकड़ों धर्मशील भाई बहन ने यज्ञ में पावन आहूतियां दी।देव पूजन के साथ शुरू हुए हवन में गायत्री महामंत्र के साथ महाकाल को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र की आहुति भी दी गयी।

यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से आयी पांच सदस्यीय टोली ने आचार्य सुखदेव शर्मा के निर्देशन में किया गया।इसके अतिरिक्त अपरान्ह 4 से शाम 6 बजे तक प्रज्ञा प्रवचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पूरे ट्रस्ट मंडल सहित 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने यज्ञ को सफल बनाने में योगदान दिया।

कल दिनांक 15 दिसंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक यज्ञ का कार्यक्रम तथा शाम 5 बजे दीप यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन  कराया जाएगा।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *