भारत में ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है जहां अब तक कुल 28 मामले मिल चुके हैं।
बंगाल में सात वर्षीय लड़के में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि पश्चिम बंगाल में सात वर्षीय लड़के में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में ओमिक्रॉन का पहला मामला आया है।
हैदराबाद में दो नए संक्रमितों की पुष्टि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
 ब्रिटेन से नोएडा लौटे पांच लोग कोरोना संक्रमित ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है।
सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके। देशों में फैला ओमिक्रॉन: डब्ल्यूएचओ डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *