यूपी के इटावा में पुलिस ने दरियादिली दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। सिविल लाइन पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को प्रदर्शनी मेले में घुमाया। इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की। इसके बाद बच्चे बोले… थैंक यू पुलिस अंकल।

 

  बताते हैं कि थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल कांशीराम आवासीय कॉलोनी में गश्त कर रहे थे। तभी कॉलोनी के पास प्रदर्शनी मेले से साउंड की आवाजें आ रहीं थीं। इस दौरान कुछ बच्चों ने थाना प्रभारी मो. कामिल से प्रदर्शनी में घूमने की इच्छा जताई। इस पर थाना प्रभारी ने सहमति जता दी। इसके बाद पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में रह रहे 100 से अधिक बच्चों को प्रदर्शनी मेला घुमाने का प्लान बनाया। बच्चों को अपने साथ ले जाकर प्रदर्शनी में झूला, सॉफ्टी, मौत के कुएं का खेल, चाट, मिष्ठान आदि खिलवाए। बच्चों ने काफी देर तक इटावा पुलिस के साथ प्रदर्शनी में खूब मजे किए। बच्चे इतने खुश थे कि प्रदर्शनी में ही नाचने लगे।जिस समय बच्चों को पुलिस अपने हाथों से खिला-पिला रही थी तभी प्रदर्शनी में आ रहे लोगों ने इटावा पुलिस के कार्य की सराहना की।

  इस बाबत कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि महंगाई के कारण हम बच्चों को मेले में नहीं घुमा पाते हैं। लेकिन पुलिस ने आज बच्चों की इच्छा पूरी कर दी। कॉलोनी के सभी बच्चे प्रदर्शनी घूमकर काफी खुश हैं।इस बाबत सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी की तरफ गश्त कर रहे थे। तभी कुछ बच्चों ने नुमाइश दिखाने की इच्छा व्यक्त की। उनकी बात सुनकर और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए कॉलोनी के सभी बच्चों को प्रदर्शनी मेला घुमाने का प्लान बनाया। पुलिस के साथ आई फरहीन और जोया ने बताया कि पुलिस अंकल हम लोगों को घुमाने लाए हैं। हमें बहुत मजा आया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *