*जनपद इटावा*
*इटावा पुलिस के अथक प्रयास से 05 वर्ष बाद परिवार को वापस मिली खुशियां*

आज दिनांक 16.12.2021 को उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह थानाध्यक्ष थाना वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहकर गश्त कर रहे थे इसी दौरान उनकी नजर वैदपुरा चौराहे के पास घूम रहे एक बालक पर पड़ी। थानाध्यक्ष महोदय द्वारा जब बालक से बातचीत की गई तो उक्त बालक द्वारा अपना नाम शिवेंद्र कुमार प्रसाद बताया गया परिवार के संबंध में पूछने पर बालक अपने परिजनों एवं मूल निवास के बारे में जानकारी देने में असमर्थ था।
थानाध्यक्ष थाना वैदपुरा द्वारा उक्त बालक को थाना परिसर पर लाकर उसके परिजनों एवं मूल निवास के संबंध में विभिन्न माध्यमों के द्वारा अथक प्रयास करते हुए जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त बालक ग्राम उमरी थाना पाली जनपद उमरिया मध्य प्रदेश का रहने वाला है जो लगभग 05 वर्ष पहले अपने घर से कहीं चला गया था। बालक के परिजनों के संबंध में जानकारी होने पर थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा उक्त बालक के परिजनों को सूचित किया गया जो सूचना पाते ही बालक के पिता श्री महाराज प्रसाद थाना वैदपुरा आ पहुंचे और 05 वर्ष बाद अपने घर के इकलौते चिराग को देखकर भावुक उठे। उक्त बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, बालक को पाकर परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं थाना वैदपुरा पुलिस का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *