*मंडी शुल्क पुनः लागू किये जाने का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विरोध करता है- संतोष चौहान*

*जिला कार्यसमिति की बैठक में व्यापारी हित के कार्यो पर चर्चा की*
*इटावा* केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस किए जाने के उपरांत दस दिसम्बर से जो व्यापारी मंडी परिसर के बाहर व्यवसाय करते हैं उन पर मंडी शुल्क पुनः लागू किया जा रहा है जिसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विरोध करता हैं।
*उपरोक्त उदगार जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहे* उन्होने आगे कहा कि आप सब के सहयोग से इटावा जनपद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की 102 इकाइयां कार्य कर रही है व्यापारियों का विश्वास अपने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं उन्होंने आगे कहा कि कुछ पदाधिकारी पद लेने के बाद अपने आप को सर्वगुण संपन्न समझने लगे हैं और व्यापारी हित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।कार्यसमिति की बैठक में कार्यसमिति की बैठक को प्रत्येक तीन माह में अवश्य करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में रविवार को कैलाश धाम वाटिका फ्रेन्ड्स कॉलोनी इटावा में सम्पन्न हुयी जिसका संचालन जिला महामंत्री शैलेश जैन ने किया।
*इस अवसर* पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल,युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव,जिला महामंत्री शैलेश जैन,रज्जन पोरवाल,जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा,जिला प्रभारी रवि पोरवाल,लाल जी पोरवाल,शिव भूषण सिंह चौहान,जिला महामंत्री प्रदीप पोरवाल,जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज रंगरेज,युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी,युवा महामंत्री रिंकू यादव,जिला युवा कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल,महिला अध्यक्ष गुड्डी वाजपेई,महिला अध्यक्ष इटावा सुनीता कुशवाह,इकदिल अध्यक्ष कृष्णा राजपूत,बसरेहर अध्यक्ष अशोक कुमार पोरवाल,महामंत्री इब्राहिम कादरी,कोषाध्यक्ष अंशु शास्त्री, जमालुद्दीन,महेवा अध्यक्ष अनिल भदौरिया,युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता युवा,अध्यक्ष बसरेहर रजत पोरवाल,अमित पोरवाल,शिवा गुप्ता,श्याम भदोरिया आदि के अलावा जिला कार्यसमिति सदस्य 102 इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया साथ ही लखना,महेवा,हनुमंतपुरा,उसराहार, जसवंतनगर,राहिन,बरालोकपुर, चौपला,समथर,कुम्हावर,सैफई,बलरई, सरसईनावर व इटावा सहित तमाम इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*जिला कार्यसमिति में ओम रतन कश्यप को स्थाई इटावा का नगर  अध्यक्ष चुना गया*

*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति* पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने इटावा नगर का ओम रतन कश्यप को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था।जिला कार्यसमिति में ओम रतन कश्यप को स्थाई नगर अध्यक्ष चुन लिया गया।
*जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया* कि जिला कार्यसमिति में नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक”महामंत्री विवेक गुप्ता व कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन को चुना गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *