एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लेटेस्ट लुक से लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में प्रियंका फिर अपनी अगली हॉलिवुड फिल्म मैट्रिक्स ‘The Matrix Resurrections’ के प्रीमियर में खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं.

ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वो सिल्वर कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद कातिलाना लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी हैं।

नेक पर ड्रेस से मैचिंग नेकलेस उनके लुक का अट्रैक्शन पॉइंट बना हुआ है। इस लुक को पीसी ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया हुआ है।ग्रीन कार्पेट पर कैमरे के सामने दिलकश पोज देते हुए प्रियंका अपनी खूब धाक जमा रही है और साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार्स से गले मिलते हुए की तस्वीरें भी शेयर कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *