बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी सना खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करीब सालभर पहले सना खान ने इस्लाम के खातिर बॉलीवुड से दूरी बना ली। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम उन्होंने अपनी न्यू लाइफ का ऐलान किया था।

मालूम हो सना खान ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए से किया था जिससे उनके फैंस को काफी तगड़ा झटका तो लगा ही साथ ही उनके फैंस का दिल भी टूट गया था, लेकिन अपने फैंस का ख्याल रखते हुए सना सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिय हैं और आए दिन अपनी फोटो भी शेयर करती रहती है।

सना खान और अनस सैयद मक्का में उमराह के लिए गए हैं और इसकी कुछ खास तस्वीरें और वीडियो दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं। ये फोटो प्लेन के अंदर की है। तस्वीर को साझा कर सना ने बताया है कि वो उमराह के लिये रवाना हो चुकी हैं।

सना खान और सैयद की तस्वीर के अलावा एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे सना खान होटल पहुंची। वीडियो में सना होटल का रूम दिखाती नजर आ रही हैं।

साल 2005 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सना खान ने वजह तुम हो, धना धन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, ग्रैंड मस्ती और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी तमाम फिल्में कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *