इटावा
आज कांग्रेस पार्टी द्वारा इटावा विधानसभा में “लड़की हूं लड़ सकती हूं” कि नारे के साथ महिला प्रतिज्ञा जन जन तक पहुंचाने के लिए “शक्ति यात्रा” शहर की सड़कों पर निकाली इस यात्रा में इटावा विधानसभा के ए.आई.सी.सी द्वारा प्रभारी पूर्व विधायक अमित काजी जी उपस्थित रहे इस यात्रा में कांग्रेस जनों ने लोगों को प्रतिज्ञाऐं वितरित कीं। इस कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभारी हमीद काजी ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए जो प्रतिज्ञाऐं की हैं उससे देश की आधी आबादी को राजनीति में तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने में बहुत मदद मिलेगी और सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती हैं और अगर उत्तर प्रदेश में जनता हमारी सरकार बनती है तो इस महिला घोषणापत्र को पूरे तरीके से लागू किया जाएगा और महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आज देश की आबादी कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है क्योंकि हमारी नेता प्रियंका गांधी जी लगातार महिलाओं से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं और जहां भी महिला सम्मान की बात आ रही है वहां प्रियंका जी उनके साथ खड़े होने का कार्य कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में देश की आधी आबादी प्रियंका जी का पूरा सहयोग करेगी तथा कांग्रेस पार्टी को जिताने का कार्य करेगी।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राशिद खान, फजल युसूफ खान, कोमल सिंह कुशवाहा ,संजय तिवारी, वाचस्पति दुबे ,सत्येंद्र महेश्वरी, यासमीन बेगम, आमिर खान, सरवर अली, कुँअर रफत अली खान ,आर.बी. सिंह पाल,चंद्र मोहन तिवारी ,प्रशांत तिवारी ,प्रेम किशोर द्विवेदी ,अरुण यादव, करण सिंह राजपूत ,कुसुमलता उपाध्याय,, कमलेश वर्मा, सुशीला देवी, राजकुमारी बाथम, सुमन कुशवाहा, मानसी दीक्षित, अदिति दीक्षित, सुरेश शाक्य, पदम दुबे, महेश चंद कटारे, मुबारक अली ,यासीन रायन, देवेश तिवारी, सोनू राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा, रामजीवन कुशवाहा, मोहन लाल प्रजापति, आसिफ जादरान, अंशुल यादव, अमन यादव, मेहरवान सिंह यादव, शौजेव रिजवी, सोहेल खान, नासिर अंसारी ,शमशाद अंसारी, असलम अंसारी, अंसार अहमद, तालिब अंसारी आदि कांग्रेस जन सहित महिलाओं की प्रमुख रूप से भागीदारी रही।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *