भरथना

नगर पालिका परिषद भरथना द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर के नौ वार्डो में वैक्सीनेशन का विशेष कैंप आयोजित किया गया,ईओ ने शिविर का निरीक्षण कर लोगो को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।

सोमवार को वार्ड नंबर 20 मोतीगंज में सभासद अंजली पोरवाल व उनके प्रतिनिधि विपिन पोरवाल आदि मौजूदगी में आयोजित विशेष टीकाकरण शिविर के दौरान 90 लोगो का वेक्सीनेशन किया गया।

इसके अलावा वार्ड संख्या 17,18,19,20,21,22,23,24,25 में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया इस दौरान  सभासद गणों एवं पालिका कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल द्वारा  वैक्सीनेशन कैंपों का निरीक्षण किया गया l

इस दौरान उनके साथ पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया, अरविंद रावत, पंकज दुबे ,पंकज चौहान ,सफाई नायक राजकुमार अशोक यादव सहित सभासद निहालउद्दीन सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल नानू बाबा, अंशु सिंह, एवं संबंधित वर्णों के सभासद गण उपस्थित रहे l

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *