बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म गणपत की शूटिंग में व्यस्त है।फिल्म के ऐक्शन सीक्वेंस यूके में शूट की जा रही है। टाइगर को ऐक्शन सीन शूट करते वक्त उनकी आंख में चोट लग गई है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की गई तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है और उनकी आंख के चारों ओर एक काला और नीला निशान भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा-“बुरी चीजें भी होती हैं, #ganapath फाइनल काउंटडाउन।” विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सैनन भी हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका निभाने के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था। टाइगर ने फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है।

कहानी के मुताबिक फिल्म में टाइगर के पिता भी एक बॉक्सर की भूमिका में होंगे जिसके लिए अमिताभ बच्चन को एप्रोच किया गया था। हालांकि अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में करीब दो माह चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *