टीवी की ‘प्रीता’ बहू यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बाद से ही खबरों में बनी हुईं हैं। वह आए दिन एक से बढ़कर एक लुक शेयर कर फैंस के दिलों पर वार कर रही हैं। बीते दिनों ही नई नवेली दुल्हन श्रद्धा ने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न से बिजलियां गिराईं।

तस्वीरों में वह अपनी गर्लगैंग हीना परमार, बहन दिव्या आर्या और पूजा ठाकुर के साथ पार्टी कर रही हैं। श्रद्धा की इस लेट नाइट पजामा पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

श्रद्धा की ये पार्टी में लजीजे खाने और डांस से सजी हैं। लुक की बात करें तो श्रद्धा पिंक कलर के नाॅटेड टाॅप के साथ मैचिंग ट्राउजर में कूल दिख रही हैं। रेड चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

वीडियो में श्रद्धा कके पति राहुल नागल संग बिताए अनदेखे पल भी थे, जहां उन्हें डांस करते, बाइक की सवारी के लिए,किस करते और आखिर में शादी के पल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *