बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। सुनील शेट्टी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर उनकी बेटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील शेट्टी ने यह तस्वीर अपनी 30वीं एनिवर्सरी पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा है, तब की खूबसूरती, अब की खूबसूरती, हमेशा की खूबसूरती। पत्नी को 30वीं सालगिरह मुबारक।
अर्चना पूरण सिंह ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशी। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी।

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी। शादी के 9 साल बाद 1996 में सुनील शेट्टी और माना की पहली बेटी अथिया शेट्टी हुई थी। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस तस्वीर को अब तक 98 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *