भरथना

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर भाजपाईयों ने नमन कर उनके आदर्शों के अनुशरण का संकल्प लिया।

नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित चौधरी मार्केट में भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की 97वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री ने कहा कि स्व0 अटलजी के आदर्श व विचारधारा का सर्वसमाज सम्मान करता है,उन्होंने प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान अनेकानेक साहसी निर्णय लेकर देश को शक्तिशाली बनाकर विकास की अग्रसर किया है।राजनीति के अलावा कविता के माध्यम से उन्होंने अपना ऊंचा मुकाम बनाया है,जिसे भुलाया नही जा सकता। वह सच्चे लोकसेवक रहे।

इससे पहले पूर्व पीएम स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित श्रद्धाभाव ने नमन कर उनके प्रेरणा आदर्शों का अनुशरण करने का मौजूद सभी लोगो से संकल्प लिया।

इस दौरान सभासद हरिओम दुबे,मोना चौबे,नानू बाबा,नवनीत गुप्ता,उमेश गुप्ता, शिवराज,सौरभ दुबे, संजय दुबे,कृष्णहरि दुबे आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *