एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ  ने इसी महीने की 9 तारीख को राजस्थान में शादी की है.  विक्की ने इस क्रिसमस को खास बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया.

शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस को कैटरीना  के साथ सेलिब्रेट करने के लिए शनिवार को विक्की (Vicky Kaushal) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. अब कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ ने विक्की के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन दिया ‘Merry Christmas’. वहीं, अब कैटरीना और विक्की की इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ एक्टर अर्जुन कपूर ने भी पसंद किया है. अर्जुन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, जेह बात.

हनीमून से लौटते ही अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे जिसके तुरंत बाद दोनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए रवाना हो गए थे. अब क्रिसमस के मौके पर दोनों एक बार फिर साथ हैं और खुशियां मना रहे हैं. कैटरीना और विक्की की ये खूबसूरत तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *