*आरएसएस का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया*

जसवंतनगर । यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शाखा जसवंतनगर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार योग आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा फिर मुख्य वक्ता रवि शंकर के बौद्धिक प्रबोधन को धैर्य से सुना। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों से वर्ष भर के दौरान उनके द्वारा सीखी गई विद्याओं आदि का प्रदर्शन भी कराया गया। इस दौरान जिला संघचालक राम नरेश शर्मा, नगर संघचालक बालक राम गुप्ता, खंड कार्यवाह राजकुमार यादव, नगर कार्यवाह गौरव धाकरे , जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख बलवीर सिंह यादव ,विपिन यादव, सभासद राजेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र गुप्ता , विक्रम संखवार आदि उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *