*बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय वैठक हुई*

जसवंतनगर। बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक में विधानसभा स्तरीय संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
पार्टी में कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बी पी सिंह जाटव ने चक सलेमपुर गांव में आयोजित उक्त बैठक में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय कमेटी में जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उन्हें संगठन से अलग कर सक्रिय पदाधिकारियों को जोड़ा जाए।
इस दौरान पार्टी के सेक्टर प्रभारी हरबिलास एडवोकेट, अरविंद बघेल, रविंद्र सिंह सोनू, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुघर सिंह बौद्ध, मोहम्मद हाशिम खान, विकास, पंकज, नागेंद्र, मनोज उपाध्याय, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद निजाम, बंटी यादव, सुनील कुमार, अनिल चौधरी, अरविंद जाटव इत्यादि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *