*पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8जुआरियों से लगभग 40400 रुपये वरामद*

जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव मलाजनी में काफी समय से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हो रही थी मुखबिर द्वारा बताया जा रहा था के उक्त गांव में लाखों रुपए का जुआ चलता है जिसे कस्बे के कुछ लोग संचालित करते हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उपनिरीक्षक करणवीर सिंह मय फोर्स सहित बताई गई जगह पर पहुंचे तो देखा मलाजनी गांव में पानी की टंकी के पास जुआ का फड़ चल रहा है जिसमें काफी लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई और कुछ जुआरियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके पकड़ लिया गया जिनके पास से लगभग ₹40400 बरामद किए और 104 पत्ते ताश की गड्डी के बरामद किए पकड़े गए 8 जुआरियों में पीयूष कुमार,अर्जुन,रामेंद्र कुमार, गोविंद संजय,अखिलेश, दीपकऔर अरविंद कुमार को ₹40400 सहित गिरफ्तार कर 13Gएक्ट में चालान कर न्यायालय पेश किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *