साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों फिल्म ‘पुष्पा द राइज’  में किए गए आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतावा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां एक तरह उन्हें कुछ पुरुष संगठनों का विरोध भी झेलना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ उनकी परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफें हो रही हैं.

फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी सामंथा के इस जज्बे को सलाम किया है और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.इस पार्टी में अल्लू अर्जुन ने कहा कि “सामंथा गुरु, ये गाना करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हम जानते हैं कि ये गाना आपने हम पर भरोसा करने के बाद किया है. मुझे पता है कि सेट पर आप इसे लेकर कितना संदेह कर रही थीं कि ये सही होगा या नहीं.  मैंने केवल इतना कहा कि मुझ पर भरोसा करो और उसके बाद आपने एक भी सवाल नहीं किया. ये सब करने के लिए थैंक्स. तुमने मेरा दिल और सम्मान दोनों जीत लिया है.”

फिल्म पुष्पा में सामंथा के आइटम सॉन्ग को शुरुआती दिनों में काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. आंध्रप्रदेश के एक पुरुष संगठन ने इस गाने में पुरुषों को गलत तरह से दिखाने का आरोप लगाया और इसे फिल्म से हटाने की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *