मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ काम वोटों के लिए नहीं बल्कि समाज और देश के लिए होते हैं। देवस्थानम प्रबंधन कानून पर मैंने तत्काल निर्णय नहीं लिया। वरिष्ठ नेता की अध्यक्षता में कमेटी बनाई।

धर्मांतरण विरोधी कानून और मजबूत करने की बात कही। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड की शांति और सौहार्य का स्वरूप नहीं बिगड़े। बाहर से जो लोग आ रहे हैं, उनका सत्यापन होना चाहिए। बहुत से लोग राज्य में बसें हैं, जिनका रिकार्ड खराब रहा है।

कहा कि इसका प्रभाव यह है कि जो कभी धर्म की बात नहीं करते थे, वह धर्म की बात करने लगे हैं। जो कर्म नहीं करते थे, अब उनको मजबूरी में कर्म करने पड़ रहे हैं। जो मंदिर नहीं जाते थे, वो मंदिर जा रहे हैं। कहा कि कुछ लोग नकली जनेऊ भी पहनने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में मिथक टूटेगा। भाजपा की सरकार बनेगी और पहली बार सीटों की संख्या साठ के पार होगी। आम आदमी पार्टी के बारे में मख्यमंत्री ने कहा कि उनका एजेंडा केवल चुनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *