*उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले 35 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित*
*इटावा* कायाकल्प अवार्ड योजना 2020-21 के तहत जनपद के जिला पुरुष अस्पताल को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।इस उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम इटावा क्लब में सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले 35 स्वास्थ्यकर्मियों को एक अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया।
*अभिनंदन समारोह में सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता भदौरिया ने जिला पुरुष अस्पताल के इन स्वास्थ्य कर्मियों को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया* इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय में लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं बहुत पहले से प्रदान की जा रहीं हैं।इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में जिला अस्पताल बेहतर प्रदर्शन कर कायाकल्प के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
*इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएम आर्य ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी* और कहा निकट भविष्य में हम अपनी सेवाएं और बेहतर बनाएंगे,इससे जनपद वासियों को और ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।उन्होंने बताया जिला अस्पताल के 11 विभागों के नोडल अधिकारी सम्मानित हुए हैं।उनकी कुशल कार्यशैली व समन्वय ही जिला पुरुष अस्पताल की सफलता का प्रमुख घटक है।भविष्य में भी सभी स्वास्थ्य कर्मी  बेहतर प्रदर्शन कर जिला पुरुष अस्पताल को गौरवान्वित महसूस कराएंगे।
*कार्यक्रम* का संचालन करते हुए हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. निखिलेश ने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रदान की गई विशेष सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक अतिथियों को बताया।
*डॉ रहीसुद्दीन (डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट क्वालिटी एश्योरेन्स) ने बताया* कि कायाकल्प पुरस्कार तीन चरण के असेस्मेंट को पार करने के बाद प्राप्त होता है।प्रथम चरण में हॉस्पिटल क्वालिटी नोडल और मैनेजर के द्वारा अस्पताल का  असेसमेंट किया जाता है।इसमे 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना आवश्यक है।इसके बाद पियर असेसमेंट किया जाता है जो किसी और मंडल की टीम के द्वारा किया जाता है।इसमें भी 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना होता है। इसके बाद ही एक्सटर्नल असेसमेंट किया जाता है जो राज्य स्तर द्वारा  किया जाता है।एक्सटर्नल अस्सेस्मेंट में भी 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर लाना होता है।असेसमेंट में आठ प्रमुख बिंदुओं पर स्कोर किया जाता है जिसमें 350 चेक प्वाइंट होते हैं।इसके बाद राज्य स्तर से स्कोर के साथ रिजल्ट दिया जाता है।
*उन्होंने बताया कायाकल्प अवॉर्ड 2020-21* के तहत जिला पुरुष अस्पताल इटावा को छह लाख पुरस्कार राशि मिली जिसमें 75 फ़ीसदी राशि का प्रयोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए किया गया। 25% राशि का प्रयोग स्वास्थ्य कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए प्रयोग किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ.कजली गुप्ता,जिला विकास अधिकारी दीनदयाल वर्मा,सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *