कासगंज आम के पेड पर फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

मृतक के पिता ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरो

दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर लेकर आये थे मृतक युवक के ससुरालीजन

सिढपुरा थाना क्षेत्र के परसी गांव का मामला

-कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला परसी में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक के पिता ने युवक के ससुरालीजनो पर हत्या कर शव लटका ने का लगया आरोप, आत्महत्या का रूप देने के लिए आम के पेड पर लटका दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

– सिढपुरा थाना क्षेत्र के परसी गांव की है। जहां बनबारीलाल के खेत मे आम के पेड़ पर लटका एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। शव की शिनाख्त एटा जनपद के उददेतपुर गांव निवासी मोहरपाल 35 वर्षीय के रूप में हुई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साथ युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।पुलिस ने जांच के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोहरपाल को उसके ससुर शेर सिंह घर से बुलाकर लाये थे और दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने, लेकिन 28 दिसंबर की सुबह मौहरपाल ने अपने मौसा लेखराज को फोन कर के बताया कि मुझे मेरे ससुराल बालो ने बांधकर मारापीटा हैI जब मृतक के पिता ने अपने लड़के को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था I वही मृतक के पिता ने मोहरपाल के ससुर को फ़ोन किया और पूछा कि मेरा बेटा कंहा है तो ससुर शेरसिंह ने बताया मुझे नही पता तुम्हारा बेटा कहां है I वही परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को नगला परसी में बनवारी लाल के खेत मे उसका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई, शव को पेड़ से उतारकर उसे गहनता से जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *