दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि वैक्सीन की प्रभावशीलता के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं।

स्वामीनाथन ने जोर देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि यह संक्रमण टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले दोनों लोगों में हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि टीके अभी भी प्रभावी साबित हो रहे हैं क्योंकि भले ही कई देशों में संख्या तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन बीमारी की गंभीरता नए स्तर पर नहीं पहुंची है।

स्वामीनाथन ने एक ट्वीट में कहा कि उम्मीद के मुताबिक टी सेल इम्युनिटी ओमिक्रॉन के खिलाफ बेहतर होती है। यह हमें गंभीर बीमारी से बचाता है। यदि आपने अभी तक टीका नहीं लगाया तो कृपया टीका जल्द लगवाएं।

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ. सौम्या स्वामीनाथन कोविड-19 टीकाकरण को पूरी दुनिया में विस्तारित करने और मजबूती देने का आह्वान पहले ही कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *